झमाझम बारिश से खुल गई सफाई व्यवस्था की पोल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 30, 2023

झमाझम बारिश से खुल गई सफाई व्यवस्था की पोल

नरैनी, के एस दुबे । पहली और मामूली बरसात ने ही नगर पंचायत के सफाई की पोल खोल दी। नालियों से निकाल कर फेका गया कचड़ा कई मुहल्लों में परेशानी का सबब बन गया तो अभी भी कई नाले कचड़ा और गंदगी से बजबजा रहे हैं। बुधवार की रात से लगातार मध्यम गति की बरसात हो रही है।अतर्रा और कालिंजर मार्गाे में पहली ही बरसात में कई जगह जल भराव हो गया है।नगर पंचायत ने जेसीबी मशीन लगाकर नाला।नालियों की सफाई करायी थी लेकिन कई जगह से अभी नालियों का कचड़ा नही उढ़ाया गया है इस कचड़े की गंदगी से संक्रामक रोगों के फैलने

इस तरह फैला पड़ा है मलबा

का खतरा बढ़ गया है।जानवर गंदगी को फैला रहे है।कस्बा के बाँदा मार्ग राजनगर मुहल्ला निवासी पप्पू तिवारी श्रीकांत गर्ग,रोहित त्रिपाठी ने बताया कि मुहल्ले में कोतवाली के बगल से निकले नाला की सफाई नही की गई हैं।बाँदा मार्ग पर मशीन से सफाई करा कर नालियों का कचड़ा बाहर फेका गया था।कई दिन बीत जाने के बाद भी उठाया नही गया है। नगर पंचायत के लिपिक शिवओम द्विवेदी ने बताया कि 10 जून से लगातार नालियों की सफाई का काम किया जा रहा है।अभी बड़े नालों की सफाई नही हो पायी है। बकरीद का त्योहार होने के कारण दो दिन से बस्ती में विशेष ध्यान दिया गया है।जल्द ही अवशेष कचड़ा उठाया जाएगा। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages