दो दिवसीय वीमेन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला
बांदा, के एस दुबे । मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन में दो दिवसीय वीमेन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। इस मुकाबले में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डीआईजी और पुलिस अधीक्षक ने टूर्नामेंट के विजेताओं व अन्य सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। शासन द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में पुलिस लाइन के भव्य इनडोर कोर्ट में दो दिवसीय वीमेन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में 15 दिवसीय विशेष मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए गए इस टूर्नामेंट में सभी
![]() |
| प्रमाण पत्रों के साथ टूर्नामेंट प्रतिभागी |
खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में पुलिस लाइन बांदा सहित कई विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल रहे। खेले गए फाइनल के एकल मुकाबले में श्रेया गुप्ता विजेता रहीं। जबकि अनामिका सिंह उप विजेता बनीं। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा टूर्नामेंट के विजेताओं तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार युगल मुकाबले में भी श्रेया गुप्ता का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और स्नेहा साहू के साथ मिलकर विजय हासिल की। अनामिका सिंह और तेजस्वी गौर की जोड़ी उप विजेता रही। फाइनल मुकाबले के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन गवेन्द्र पाल गौतम, क्षेत्राधिकारी सदर अंबुजा त्रिवेदी, प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment