नियमित स्नान करने वाले नागरिकों को मिला नदी पुत्र सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 28, 2023

नियमित स्नान करने वाले नागरिकों को मिला नदी पुत्र सम्मान

बांदा, के एस दुबे । केन तट पर बुंदेली प्रकृति पर्यटन लोकभारती द्वारा केन नदी में नियमित स्नान करने वाले नागरिकों को नदी पुत्र सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकूटधाम कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदनगोपाल दास महाराज ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर अशोक त्रिपाठी उपाध्यक्ष लोकभारती रहे। विशिष्ट अतिथि ब्रजेंद्र पाल सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री लोकभारती, गोपाल मोहन उपाध्याय सह राष्ट्रीय संगठन मंत्री लोकभारती अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई तथा जल योद्धा पद्मश्री उमाशंकर पांडे रहे। चित्रकूट से आए गोपाल भाई ने केन है तो बांदा है, गीत के माध्यम से संदेश दिया। महंत मदनगोपाल ने सचेत किया कि प्रकृति के संसाधन व प्रकृति सांझी विरासत है। यह प्राणी मात्र के कलयाण के लिए है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ब्रजेंद्र पाल सिंह ने

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते अतिथि

कहां की नदियां हमारी जीवन रेखा है। इनके अलावा गोपाल उपाध्याय, पद्म श्री उमा शंकर पांडे, संतोष गुप्ता संतू, रत्नेश गुप्ता, संतोष कुमार, संतन गणेश सोनी, राजू निषाद, राजू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मोतीलाल सोनी, समद सौदागर, कमल गुप्ता, अब्दुल गफूर, मेवा लाल, गुप्ता हरिशंकर सोनी प्रवीण गुप्ता सुनील दीक्षित राजीव गुप्ता देवेंद्र सोनी फूलचंद निषाद गणेश सोनी राजेंद्र पांडे रामेश्वर जरिया सुनील गुप्ता हरिओम गुप्ता अनिल शिवहरे राकेश गुप्ता दद्दू प्रेम गुप्ता महेश श्रीवास राज बहादुर वर्मा सुखा प्रजापति शिव नारायण गुप्ता सुधीर रावत राजा गुप्ता ठाकुर दीन निषाद सहित 100 लोगों को सम्मान से सम्मानित किया गया। इनको एक प्रशस्ति पत्र और तुलसी का पौधा भेंट किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages