सावन मास में रूद्राभिषेक के लिए भक्त करा लें पंजीयन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 1, 2023

सावन मास में रूद्राभिषेक के लिए भक्त करा लें पंजीयन

प्रतिदिन प्रातः सात बजे से होगा भोलेनाथ का रूद्राभिषेक

आचार्यकुलम संस्था ने बैठक आचार्य के निधन पर जताया शोक 

फतेहपुर, मो. शमशाद । आचार्यकुलम संस्थान की बैठक में आगामी चार जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास में पूरे माह चलने वाले रूद्राभिषेक की तैयारियों को लेकर चर्चा की। पदाधिकारियों ने आहवान किया कि जिस भक्त को रूद्राभिषेक में हिस्सा लेना हो वह पंजीयन करा ले। पूरे माह भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया जायेगा। इसके अलावा संस्थान ने आचार्य के निधन पर शोक भी जताया। शहर के कृष्ण बिहारी नगर स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य योगेश बाजपेई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सर्वप्रथम संस्थान के सदस्य एवं आचार्य नीरज अग्निहोत्री निवासी ग्राम बैजानी के निधन पर सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तत्पश्चात आगामी चार जुलाई से प्रारंभ हो रहे सावन माह में अनवरत चलने वाले रुद्राभिषेक के लिए चर्चा की। बैठक के माध्यम से आहवान किया गया कि जिस भक्त को रूद्राभिषेक में हिस्सा लेना हो वह अपना पंजीकरण यथाशीघ्र आचार्यकुलम परिवार के संपर्क सूत्रों के जरिये करा लें। ताकि आपका समय निश्चित किया जा

बैठक में भाग लेते आचार्यकुलम संस्थान के पदाधिकारी।

सके। शहर के पटेल नगर स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन प्रातः सात बजे से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक होगा। आम जनमानस को सनातन धर्म प्रचार प्रसार की भावना से यह आयोजन आचार्यकुलम परिवार प्रतिवर्ष कराता है। इसमें किसी तरह का कोई शुल्क देय नहीं है। संचालन रमानाथ द्विवेदी ने किया। बैठक में आचार्य बृज बिहारी अग्निहोत्री, आचार्य लवलेश, आचार्य रमानाथ द्विवेदी, आचार्य विमलाकांत त्रिपाठी, आचार्य अशोक बाजपेई, पंकज त्रिवेदी, बच्चा तिवारी, रामकृपाल मिश्रा, आचार्य गया प्रसाद, जितेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages