तिन्दवारी कस्बे की मुख्य बिजली की लाइनें होंगी अंडरग्राउंड
बांदा, के एस दुबे । तिन्दवारी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रामकेश निषाद के प्रयासों से विधानसभा के 114 गांवों की जर्जर विद्युत व्यवस्था जल्द ही सुधरेगी।इसके लिए शासन से 5 करोड़ 11 लाख 30 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है। जिसमे सर्वाच्च प्राथमिकता तिन्दवारी कस्बे को दी गई है। यहां प्रमुख लाइनों को अंडर ग्राउंड करने के साथ जर्जर तारो को भी हटाया जाएगा। ज्ञात रहे कि लंबे अरसे से तिन्दवारी कस्बे की जनता विद्युत आपूर्ति बार बार बाधित होने को लेकर जहां एक ओर मांग कर रही थी, वहीं दूसरी ओर अपने गुस्से का इजहार भी कर रही थी। इस समस्या की तह पर जाने पर मालूम हुआ कि बुंदेलखंड खण्ड एक्सप्रेस-वे में चल रहे काम की वजह से आए दिन तिन्दवारी सहित इस दिशा में बसे दर्जनों गांव अक्सर प्रभावित होते थे और पीड़ित जनता अपने नेता पर गुस्सा उतारती थी। पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं
![]() |
| राज्यमंत्री रामकेश निषाद |
जनता को कैसे मिले इसके लिए संजीदा राज्यमंत्री ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और शासन स्तर पर सक्रिय हस्तक्षेप करके आगे जनता को विद्युत समस्या न हो, इसके लिए धनराशि स्वीकृत कराई। अब देखना यह है कि विभाग कितनी संजीदगी से कार्य करते हुए जनता को इस समस्या से निजात दिलाएगा। इसका सारा दारोमदार उसी पर है। राज्यमंत्री रामकेश निषाद का कहना है कि शासन से उनकी विधानसभा में विधुत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उक्त धनराशि जारी कर दी है। उधर उपखण्ड अधिकारी अतुल कुमार का कहना है कि धनराशि आते ही युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment