चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ जारी कार्यवाही में थानाध्यक्ष भरतकूप सूबेदार बिन्द की अगुवाई में दरोगा अजहर जमाल की टीम ने खनिज अधिकारी के साथ मारपीट के आरोपी को दबोचा है। ज्ञात है कि खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह के साथ एक सितम्बर की रात डम्फर के कागजात चेक करने की बाबत दबंगों ने मारपीट की थी। इस मामले का मुकदमा भरतकूप थाने में विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ था। बुधवार विवेचना से प्रकाश में आये अमित मिश्रा पुत्र रमाशंकर उर्फ छोटा मुन्ना निवासी कोबरा थाना रैपुरा को
गिरफ्तार किया। ज्ञात है कि एक सितम्बर की रात खनिज अधिकारी खनिज लदे वाहनों की जाचं कर रहे थे। एक ट्रक बिना नम्बर/बिना कागजात/बिना रवन्ने के पकड़ा गया था। इससे क्षुब्ध ट्रक ड्राइवर एवं ट्रक मालिक व एक स्विफ्ट डिजायर सवार तीन अज्ञात लोगों ने खनिज अधिकारी के साथ मारपीट की थी। इस बाबत भरतकूप थाने में विभिन्न धाराओं में ट्रक चालक व ट्रक मालिक तथा स्कॉर्पियो सवार तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। घटना के बाद से आरोपी था। टीम में दरोगा अजहर जमाल, सिपाही लवलेश यादव शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment