श्रीमद भागवत पुराण कथा का रहा द्वितीय दिवस
फतेहपुर, मो. शमशाद । वैश्य सम्मान से विभूषित एवं जिले के वरिष्ठ समाजसेवी रहे गंगा प्रसाद साहू की प्रथम पुण्यतिथि पर चल रही श्रीमद भागवत पुराण कथा के दूसरे दिन भी कथावाचक भार्गव महाराज जी ने प्रवचन किया। दूसरे दिन उन्होने ईश्वर के अनेक स्वरूपों का बखान किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। श्री पराग साहू इंटर कालेज के प्रांगण में चल रही कथा में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। परीक्षित के रूप में पत्नी देवरती साहू के
![]() |
| श्रीमद भागवत कथा में भाग लेते श्रद्धालु एवं इनसेट में प्रवचन करते कथावाचक। |
अलावा परिवार के समस्त जन कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथावाचक भार्गव जी महाराज ने कहा कि कथा सुनने से पुण्य मिलता है। सभी को समय-समय पर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करना चाहिए। अंत में उन्होने देश की समृद्धि एवं खुशहाली की ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस मौके पर राजकुमार साहू, राजू साहू, बबली साहू, अनीता साहू, डा. राकेश साहू, राजकुमारी साहू, शुभी, राधा साहू, साक्षी साहू, कृष्णा साहू के अलावा दूर-दूर से आये भागवत प्रमियों ने कथा का रसास्वादन किया।


No comments:
Post a Comment