लड्डू गोपाल के आगमन की तैयारियां पूरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 6, 2023

लड्डू गोपाल के आगमन की तैयारियां पूरी

बाजारों में पूजन सामग्री की पूरा दिन हुई बिक्री 

पुलिस व पीएसी लाइन में भी तैयार हुई झांकी

फतेहपुर, मो. शमशाद । भगवान श्रीकृष्ण (लड्डू गोपाल) के आगमन की तैयारियां श्रद्धालुओं ने लगभग पूरी कर ली है। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व समूचे जनपद में कल (आज) धूमधाम से मनाया जायेगा। पर्व को लेकर पूरा दिन बाजारों में रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की जमकर खरीददारी की। उधर पुलिस व पीएसी लाइन में भी झांकी बनकर तैयार हो गई है। बताते चलें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिले में प्रत्येक वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। घरों पर जहां लड्डू गोपाल के आगमन को लेकर पूजा-अर्चना होती है वहीं पुलिस विभाग में भी यह कार्यक्रम विशेष रूप से मनाया जाता है। पर्व की तैयारियों को लेकर सभी लोग जी-जान से जुटे रहे। महिलाओं ने

बाजार में पूजन सामग्री की खरीददारी करतीं महिलाएं। 

पूजन सामग्री की जमकर खरीददारी की। उधर पुलिस लाइन में भी जवानों ने कड़ी मशक्कत करके झांकी तैयार की। एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मनोरंजन गृह में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकी दर्शन होगा तत्पश्चात प्रसाद वितरण भी किया जायेगा। उधर पीएसी के सेनानायक ने बताया कि जन्माष्टमी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सांयकाल कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि पुलिस माडर्न स्कूल के बच्चों तथा वाहिनी के कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे तत्पश्चात भजन कीर्तन होगा। इसके बाद जन्मोत्सव मनाया जायेगा। इसी क्रम में प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गयी है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages