जिला जज के पेशकार के घर हुई दिनदहाडे चोरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 6, 2023

जिला जज के पेशकार के घर हुई दिनदहाडे चोरी

बोलेरो से आए चोर नगदी समेत लाखों का सामान लेकर फरार


चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। एसडीएम कॉलोनी जिला जज आवास में रहने वाले जिलाजज के पेशकार राधेश्याम यादव के घर से चोर दिनदहाड़े लाखों की सम्पत्ति चुरा ले गये। लाखों का माल चोर बोलेरो में भरकर फरार हो गए। कर्वी कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने मौके का मुआयना कर चोरी के जल्द खुलासे का दावा किया है। 
चोरी की ये घटना बुधवार को दोपहर में जिला मुख्यालय के एसडीएम कालोनी में हुई। बताया गया कि अपर जिला जज प्रथम के पेशकार राधेश्याम यादव जानकीकुंड अस्पताल अपनी शिक्षिका/कवित्री पत्नी शशि यादव को लेकर आपरेशन कराने गये थे। उनका बालक स्कूल गया था। बालक स्कूल से लौटा तो देखा कि घर का सभी सामान तितर-बितर पडा है। चोर मुख्य गेट से चहारदीवारी कूदकर घर का दरवाजा काटकर अन्दर घुसे थे। वहां लाकर

की चाभियां बेड के नीचे रखी थीं। चोर सभी लाकर व अलमारी के ताले चाभियों से ही खोलकर सारा जेवर तकरीबन बीस लाख रुपये और 15 हजार रुपये नकद लेकर मुख्य दरवाजे से निकलकर बोलेरो में बैठकर फरार हो गये। घटना की सूचना पेशकार राधेश्याम यादव को पडोसी पंकज श्रीवास्तव ने फोन से दी तो उनके होश उड गये। अस्पताल से बिना आपरेशन कराये पत्नी को लेकर घर आये तो भौचक्के रह गये। जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को मिली तो तमाम न्यायिक स्टाफ व अधिकारी तथा अधिवक्ता घर पहुंच गये। 
ये चोरी इतनी दुस्साहस पूर्ण थी कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों ने सवाल उठाये। सूचना मिलते ही सीओ सिटी हर्ष पाण्डेय व शहर कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर पडताल शुरु कर दी। सीओ सिटी ने कहा कि चोरों का जल्द खुलासा किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages