एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद
फतेहपुर, मो. शमशाद । पिकअप वाहन से तस्करी कर वध के लिए ले जा रहे दो गोवंशों सहित पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़े गये अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राज किशोर व जयरामनगर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार यादव अपने हमराही सिपाहियों के साथ जयरामनगर चौराहे पर गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप में चार लोग गोवंशों को लादकर उन्नाव की ओर जाने वाले हैं। जिस पर पुलिस टीम जयरामनगर रेलवे अंडर पास के समीप पहुंचकर संदिग्ध वहन का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद एक चार पहिया वाहन जोनिहां की तरफ से
![]() |
| पुलिस टीम की गिरफ्त में पकड़े गये गोवंश तस्कर। |
आता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके वाहन को रोक लिया। वाहन के रूकते ही दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। जबकि गोवंशी के साथ बैठे लोगों को पकड़ लिया। जिन्होने अपना नाम कमलेश लोधी पुत्र सुरेश लोधी निवासी ग्राम खैरई थाना खागा व सुनील पासवान पुत्र देवपाल पासवान निवासी बकेवर बुजुर्ग थाना बकेवर बताया। कमलेश के पास से पुलिस ने एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि एक गाय व एक बछिया को पिकअप में लादकर बेंचने के लिए उन्नाव लेकर जा रहे थे। बताया कि वह लोग राह चलते गोवंशीय पशुओं को पिकअप में लादकर काटने के लिए ले जाते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। फरार अभियुक्तों रामशंकर उर्फ ननका पुत्र शिवपाल पासवान व भद्दा पुत्र राम बाबू पासवान निवासीगण बकेवर बुजुर्ग थाना बकेवर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। राधानगर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। उनके खिलाफ थरियांव थाने में तीन मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल विजेंद्र रत्नाकर, कांस्टेबल दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, मंजीत सोनकर, राहुल यादव, अंगद यादव, संदीप यादव भी शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment