यह लीजिए कर्तव्यनिष्ठा का ईनाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 4, 2024

यह लीजिए कर्तव्यनिष्ठा का ईनाम

जिला चिकित्सालय की आकस्मिक सेवा देकर दिल जीत रहीं डा. महक

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला अस्पताल की डा. महक गुप्ता की आकस्मिक सेवा, हरेक मरीज का दिल जीत रही है। सहज और सरल संवाद के साथ महिला चिकित्सक का मिलनसार व्यक्तित्व सराहा जा रहा है। भारतीय दोसर वैश्य समिति ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय में कार्यरत डा. महक गुप्ता को उनकी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि आकस्मिक विभाग में कार्यरत डा. महक

डा. महक गुप्ता को सम्मानित करते वैश्य समाज के लोग।

गुप्ता की मरीजों के प्रति संवेदना तथा चिकित्सीय सेवा काबिलेगौर है। जो मरीजों का इलाज करके अपने दायित्वों का निर्वाहन बखूबी कर रही है। इससे प्रभावित होकर तथा उनके उत्साहवर्धन हेतु पदाधिकारियों ने उनको सम्मानित किया है। इस मौके पर महासमिति जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता फौजी, जिला संगठन मंत्री आनंद गुप्ता भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages