झील के पुनरूद्धार के लिए निरीक्षण कर डीएम ने दिए निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 4, 2024

झील के पुनरूद्धार के लिए निरीक्षण कर डीएम ने दिए निर्देश

फतेहपुर, मो. शमशाद । झीलों का पुनरूद्धार कराये जाने के उदेश्य से जिलाधिकारी सी. इन्दुमती ने फरसी गांव पहुच स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामवासियो से अनखई झील के बारे में जानकारी ली और सम्बन्धित विभागों को निर्देशित कर झीलो का वास्तविक स्वरूप व पुनरूद्धार के लिए आपस में समन्वय बनाकर स्थलीय सर्वे करते हुए कार्य योजना जल्द से जल्द बनाकर अवगत कराये। सदर तहसील के अंतर्गत अखनई झील, अलावलपुर झील, कर्मान झील, नारायनपुर झील, मनका झील को वास्तविक स्वरूप व पुनरुद्धार करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी सी.इंदुमती ने ग्राम पंचायत फरसी में पहुचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से अखनई झील के बारे में जानकारी ली। उन्होंने झील को वास्तविक स्वरूप एवं पुनरुद्धार प्रदान करने के लिए वन विभाग, मनरेगा, सिंचाई व पर्यटन विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि उक्त झीलो को वास्तविक स्वरूप व पुनरुद्धार के लिए आपस में समन्वय बनाकर स्थलीय सर्वे करते हुए कार्ययोजना जल्द से जल्द बनाकर रिपोर्ट से

फरसी गांव में स्थानीय लोगो से झील की जानकारी लेती डीएम सी.इन्दुमती।

अवगत कराए। उन्होंने कहा कि झील को पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए विकसित किया जाए, झील के वास्तविक स्वरूप होने पर खेतो की सिंचाई, पशु, पक्षियों हेतु पानी एवं जल संरक्षण के लिए उपयोगी साबित होने के साथ ही भूमिगत जल स्तर भी बढ़ेगा। जिससे की झील के किनारे ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा। अखनई झील क्षेत्रफल 133.1 हेक्टेयर, अलावलपुर झील क्षेत्रफल 119 हेक्टेयर, कर्मान झील क्षेत्रफल 19 हेक्टेयर, नारायनपुर झील क्षेत्रफल 09 हेक्टेयर, मनका झील क्षेत्रफल 134 हेक्टेयर है। इन झीलों से ग्राम पंचायत फरसी, मोहम्मदीपुर, गणपतपुर, लालपुर, कमालपुर, धर्मदासपुर, पिलखिनी, फरीदपुर, औडेरा, पटरिया, अलावल झील से मकनपुर, चौहट्टा, महोई, बदले का पुरवा, मानपुर, बैरमपुर, कठेरवा, अहेवा, रारा, कोधाईया, कर्मान, हथगाम, मनका, सुकुई, घूरी बुजुर्ग, सेमरा, मोहम्मदपुर कला, सराय उदई, मवाईया, तिलकपुर, सखियांव,, तिलकापुर, कसमापुर, लक्ष्मीनारायनपुर आदि ग्रामों के नागरिकों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी, नायब तहसीलदार, डीसी मनरेगा, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, खंड विकास अधिकारी भिटौरा सहित ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages