1043256 मतदाताओं ने लिख डाली ऐतिहासिक इबारत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 4, 2024

1043256 मतदाताओं ने लिख डाली ऐतिहासिक इबारत

2024 का चुनाव जीतकर बांदा-चित्रकूट की दूसरी महिला सांसद बनीं कृष्णा पटेल

सन 1962 में चुनाव जीतकर पहली महिला कांग्रेस सांसद बनी थीं सावित्री निगम

जनता पार्टी के प्रत्याशी जागेश्वर को सावित्री ने चुनाव में दी थी मात

बांदा, के एस दुबे । छह दशक के इंतजार के बाद बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र को दूसरी महिला संासद मिली। संसदीय सीट के 1043256 मतदाताओं ने ऐतिहासिक इबारत लिख डाली। इसके पूर्व वर्ष 1962 में कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरी सावित्री निगम ने विजय पताका लहराई थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जनता पार्टी के जागेश्वर को चुनाव में मात दी थी। चुनाव में मात खाने के बाद भाजपाइयों के चेहरे लटक गए। जनता ने ऐसा जनमत दिया कि तमाम दावेदारों के हौसले पस्त हो गए।

परिणाम के इंतजार में बैठे सपा विधायक विशंभर सिंह यादव व अन्य सपाई

अबकी बार लोकसभा चुनाव में वोटरों ने चुप्पी साध रखी थी। यह बात जरूर थी कि भाजपाइयों के द्वारा अबकी बार फिर से विजय पताका लहराने के दावे किए जा रहे थे। मतदान के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अबकी बार फिर से भगवा ध्वज लहराएगा, लेकिन जनता ने अबकी बार भाजपा को नकारते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कृष्णा सिंह पटेल को मौका दिया है। मंगलवार को मंडी समिति में मतगणना के दौरान गठबंधन प्रत्याशी ने एक बार बढ़त बनाई तो फिर उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा। मतों की संख्या जरूर घटती बढ़ती रही। जैसे-जैसे कृष्णा पटेल और निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी के बीच मतों का अंदर बढ़ता गया, वैसे-वैसे गठबंधन प्रत्याशी जीत के लिए आश्वस्त होती गईं। आखिर में गठबंधन प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने विजय पताका फहराई। गौरतलब हो कि वर्ष 1962 में कांग्रेस से सावित्री निगम ने चुनाव जीता था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जनता पार्टी के जागेश्वर को चुनाव हराया था। तब से लेकर कोई महिला सांसद नहीं बना था। वर्ष 2024 के चुनाव में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट के 1043256 मतदाताओं ने ऐतिहासिक जनमत देते हुए कृष्णा सिंह पटेल को पार्लियामेंट भेज दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages