राज्य कर्मचारी संयुक्त परिशद की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 25, 2024

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिशद की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

आंदोलन के जरिए बची कमियों को कराया जाएगा ठीक : अमिता

फतेहपुर, मो. शमशाद । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिशद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हो गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर जहां स्वागत किया गया वहीं कर्मचारियों के आंदोलन पर भी चर्चा की गई। प्रांतीय उप महामंत्री का कहना रहा कि आंदोलन के जरिए बची कमियों को ठीक कराया जाएगा। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में जनपदीय कार्यकारिणी का विस्तार कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, विशिश्ट अतिथि डीआईओएस के प्रतिनिधि सह जिला विद्यालय निरीक्षक अविनाश कुमार आनन्द व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिशद की उप महामंत्री अमिता त्रिपाठी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव ने की। वित्त एवं लेखाधिकारी से.नि. हृयदेश कुमार ने सभी का स्वागत किया। अतिथियों व कर्मचारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय

विस्तारित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं मंचासीन अतिथि।

की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुश्प अर्पित किए। तत्पश्चात कार्यकारिणी विस्तार किया गया। जिसमें 49 नए पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं उनका निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी शिक्षक व कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय उप महामंत्री ने कहा कि जो सरकारें एनपीएस के अलावा कुछ भी सुनना नहीं चाहती थीं उन्हें मजबूर होकर झुकना पड़ा और हम शेयर मार्केट से निकलकर अंतिम वेतन के पचास प्रतिशत व डीए तक पहुंच कर नब्वे प्रतिशत सफलता की ओर दस वर्श तक लगातार आंदोलनों की श्रृंखला के कारण सफल हुए हैं। अभी कुछ कमियां हैं उन्हें पुनः आंदोलन के माध्यम से ठीक कराया जाएगा। परिशद के जिला मंत्री अनुपम अवस्थी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने किया। इस मौके पर श्याम प्रकाश तिवारी, अरूण कुमार मिश्रा, ब्रजेंद्र कुमार शुक्ला, बाबूलाल, महेश जौहरी, अनुपम अवस्थी, शशि भूशण त्रिपाठी, रामबाबू कुशवाहा, विनीत सिंह, दया प्रकाश सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages