यमुना नदी पर पांटून पुल का निर्माण कराने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 11, 2024

यमुना नदी पर पांटून पुल का निर्माण कराने की मांग

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर, मो. शमशाद । सन 1999 में शिलान्यास हुए बिंदौर घाट जाफरगंज से इच्छावर घाट विधानसभा तिंदवारी जनपद बांदा के मध्य यमुना नदी पर पांटून पुल का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांग को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। मंगलवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष नितिन ओमर की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि उक्त घाट पर सन 1999 में भाजपा सरकार के लोक निर्माण मंत्री कलराज मिश्रा ने शिलान्यास किया था। तब से अभी तक इस यमुना नदी पर सेतु निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हुआ। सन 2019 में प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री/उपमुख्यमंत्री रहे केशव प्रसाद मौर्य ने बिंदौर जाफरगंज से इच्छावर घाट जनपद बांदा के मध्य यमुना नदी पर सेतु निर्माण की घोषणा की

डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट में खड़े व्यापारी।

थी लेकिन अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया। कस्बा जाफरगंज की बहुत पुरानी बाजार है। यहां लगभग दो सौ वर्षों से यमुना के उस पार जनपद बांदा से लगभग पांच सौ लोग प्रतिदिन नाव से यमुना नदी पार करके जाफरगंज व्यापार करने आते हैं और बरसात के मौसम में आवागमन बंद हो जाने से व्यापारियों का व्यापार खत्म जैसा हो गया है। इसलिए मुख्यमंत्री से मांग किया कि जनहित में इस सेतु के निर्माण की नितांत आवश्यकता है। दोनों जनपदों के लगभग दो सौ गांवों के तीन-चार लाख लोग लाभान्वित होंगे और यमुना कटरी के अति पिछड़े लोगों का पलायन रूक जाएगा क्योंकि व्यापार खत्म होने से व्यापारी दिन-प्रतिदिन पलायन कर रहे हैं। कानपुर से बांदा से दूरी पुल के माध्यम से लगभग चालीस किलोमीटर कम हो जाएगी। मांग किया कि इस घाट पर तत्काल पांटून पुल का निर्माण करवाया जाए। इस मौके पर अरविंद कुमार गुप्ता, नितिन ओमर, विपिन कुमार, कन्हैया लाल, अनिल गुप्ता, विवेक ओमर, सचिन, सोनू निषाद सोनू सविता, रमाकांत सिंह भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages