कांग्रेसियों ने शहर में निकाली धन्यवाद यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 12, 2024

कांग्रेसियों ने शहर में निकाली धन्यवाद यात्रा

इंडिया गठबंधन की जीत पर शहरवासियों का अदा किया शुक्रिया

फतेहपुर, मो. शमशाद । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ  मतदाता धन्यवाद यात्रा निकाली। जो ठाकुर दरियाब सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चौक होते हुए तकिया शाह बाबा की मजार पहुंची। जहां कांग्रेसियों ने तकिया शाह की मजार में हार डाले, तत्पश्चात वर्मा चौराहा में पंडित सोहन लाल द्विवेदी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सांई मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओ में गजब का उत्साह दिखा। ढोल नगाड़े के साथ चल रही यात्रा में राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी

शहर में धन्यवाद यात्रा निकालते कांग्रेसी।

जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया। धन्यवाद यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ जिले के बहुतायत कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, महेश द्विवेदी, रामनरेश महाराज, राजेंद्र शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, डीपी दुबे, शेख एजाज, मणि प्रकाश दुबे, आशीष गौड़, श्रवण कुमार गौड़, शेख एजाज, पुत्तन मिश्रा, जेपी पासवान, इशरत खान, सईद चच्चा, मोहम्मद जावेद, कमल मिश्रा, एहतेशाम नकवी, सलीम मास्टर, वकील खान, अजय बच्चा, औसाफ अहमद, हम्माद हुसैन, आसिफ खान, शादाब सभासद, अभय शुक्ला, चन्द्र प्रकाश लोधी भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages