गोरखपुर महानगर अध्यक्ष के निधन पर कांग्रेसियों ने मनाया शोक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 26, 2024

गोरखपुर महानगर अध्यक्ष के निधन पर कांग्रेसियों ने मनाया शोक

पाई गांव पहुंचकर मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात

फतेहपुर, मो. शमशाद । मंगलवार की रात गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की एक सड़क दुर्घटना में निधन हो जाने से दुखी जिले के कांग्रेसियों ने बुधवार की प्रातः दस बजे ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें स्वर्गीय आशुतोष तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान व शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय तिवारी एक कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता थे। जिनकी मृत्यु से कांग्रेस को अतुलनीय क्षति हुई है। उसकी पूर्ति कर पाना सहज नहीं है। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने भी श्री तिवारी को एक जुझारू

महानगर अध्यक्ष के निधन पर शोक प्रकट करते कांग्रेसी।

साथी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है। शोक सभा में राजन तिवारी, मयंक मिश्रा, माया देवी, शतोष यादव, हिदायत उल्ला खान, चन्द्र शेखर मौर्य, हम्माद हुसैन, वकील खान, मास्टर सलीम आदि ने भी स्वर्गीय तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के बाद कांग्रेस नेताओ का एक प्रतिनिधि मंडल खागा विधानसभा के गांव पाई जाकर आत्महत्या कर लेने वाले किसान रविकरन के परिवारीजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं आत्महत्या के कारणों की जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल में हिदायत उल्ला खान, राजन तिवारी, कलीमुल्ला, तौकीर खान आदि सभी ने दुखी परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी समस्या के निराकरण हेतु उच्चाधिकारियों से मिलकर सही वस्तु स्थिति की जानकारी कराने एवं उनकी मांगो को रखने का वादा किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages