दो महिला चोर गिरफ्तार, चार चैन बरामद
मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ जारी कार्यवाही में एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ मऊ जयकरन सिंह की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक मऊ विनोद कुमार राय की अगुवाई में पुलिस ने परानू बाबा मेले में हुई चोरी का खुलासा कर दो महिला चोरों के कब्जे से पीली धातु की चोरी की चार जंजीर समेत गिरफ्तार किया। ज्ञात है कि 19 जुलाई को मऊ थाने के परानू बाबा आश्रम से दो महिलाओं
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में महिला चोर। |
के गले से सोने की जंजीर खींची गई थी। इस बाबत थाने में मामला दर्ज था। प्रभारी निरीक्षक ने घटना के खुलासे को दरोगा रामकृत यादव को निर्देश दिये थे। दरोगा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुदली पत्नी दुर्गा व शिवकुमारी पत्नी धर्मवीर निवासी बेरुई थाना सरायं अकिल जिला कौशाम्बी को गिरफ्तार किया। जामा तलाशी में चार सोने की जंजीर बरामद की। पूंछतांछ में आरोपियों ने बताया कि वे जीविकोपार्जन को चोरी करते हैं। परानू बाबा मेले से 19 जुलाई तथा पहले चार महिलाओं के गले से सोने की चैन खींची थी। कब्जे से जंजीर बरामदगी पर धारायें बढाई। टीम में दरोगा रामकृत यादव, दरोगा यूटी दिव्यांश पाण्डेय, महिला सिपाही पल्लवी व सिपाही मनीष यादव शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment