समय से कार्यालय पहुंचें अधिकारी, मासिक लक्ष्य पूरा करें : आयुक्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 23, 2024

समय से कार्यालय पहुंचें अधिकारी, मासिक लक्ष्य पूरा करें : आयुक्त

विकास कार्यों को तेजी के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराएं

निर्माण की गई सड़कों की सूची आयुक्त ने अधिकारियों से मांगी

जलनिगम अधिशाषी अभियंता व नेडा के मंडलीय अधिकारी गैरहाजिर रहे, जवाब तलब

फरियादियों की समस्याओं का समय से निस्तारण के निर्देश

बांदा, के एस दुबे । बांदा। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने मण्डलीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास कार्यों को तेज गति के साथ गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण किया जाए। कार्यों में तेजी लाते हुए मासिक लक्ष्यों को पूरा करें। अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित हों। जनसमस्याओ का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए सड़कों का निर्माण एवं सड़कों की मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ किये जाने तथा निर्माण की गयी सड़कों की सूची भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने सेतुओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ निर्माणाधीन पुलों के सभी कार्य एप्रोच रोड सहित पूर्ण करने की बात कही।

मंडलीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेते आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी

आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना में प्रगति की समीक्षा करते हुए मंडल के सीडीओ को अवशेष अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा कराये जाने के निर्देश दिये। जिन लाभार्थियों ने अभी तक आवास पूर्ण नही किये हैं, उनसे संम्पर्क कर शीघ्र पूर्ण करायें। बैठक में जल निगम के अधिशाषी अभियंता व नेडा के मण्डलीय अधिकारी के उपस्थित न होने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मण्डल के जनपदों की जीडीपी को बढाये जाने के सम्बन्ध में उद्योेग विभाग द्वारा दिये गये प्र्रजेन्टेशन के अनुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने विद्युुत विभाग के कार्योें की समीक्षा करते हुुए लाइनलास को कम किये जाने और खराब ट्रान्सफार्मर को समय से बदलने, विद्युत बिलों में समय से बिलों का सुधार कराये जाने समेत सभी अधिकारियों को नियमित रूप से टेलिफोन पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिये। जल जीवन मिशन हर घर नल जल योजना के अन्तर्गत जिन गाँवों में कनेक्शन दिये गये हैं, वहां पर जलापूर्ति समय के अनुसार कराये जाने तथा जल निगम द्वारा टूटी

सड़कों को मरम्मत कराकर ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ प्रभावित ग्रामों को चिन्हित करते हुए बाढ़ चैकी की स्थापना, बाढ़ से बचाव के लिए समस्त तैयारी किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निराश्रित गौवंश सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर न घूमने पायें, उन्हें गौशालाओं में सुरक्षित रखने के साथ उनके चावा, पेयजल, छाया आदि की समुचित व्यवस्था रखी जाए। जिन किसानों के द्वारा सहभागिता योजना के अन्तर्गत गायों को दिये जाने तथा लभार्थियों का भुगतान समय से कराया जाए। उन्होंने पौधरोपण में रोपित किये गये विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों की जीओ टैगिंग कराये जाने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए उपाय किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जल संरक्षण हेतु मेडबन्दी, खेत-तालाब के अन्तर्गत जल संरक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थायें कराये जाने की निर्देश दिए। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में कराए जाने वाले कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश अपर निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए जननी
मंडलीय समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी

सुरक्षा योजना, नवजात बच्चों का शत प्रतिशत पंजीकरण एवं एम्बुलेन्स की समय पर उपलब्धता की समीक्षा करते हुए संचारी रोग कार्यक्रम में जिन आशाओं द्वारा बेहतर कार्य नही किया जा रहा है, उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य वित्त आयोग व 15वें वित्त आयोग के कार्यों में तेजी लाये जाने तथा गुणवत्ता के साथ कार्यों को कराये जाने के निर्देश उपनिदेशक पंचायतीराज को दिये। उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं, दिव्यांगजनों की पेंशन तथा कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए नये पात्र लाभार्थियों का शीघ्र सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसान सम्मन निधि योजना की समीक्षा करते हुए किसानों को समय से बीज वितरण कराये जाने, फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार व किसानों को इससे होने वाले लाभ की जानकारी बैंकों व ब्लॉक स्तर से प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि को तहसीलों में उपस्थित रहने के निर्देश दिये। बैठक में डीएम बांदा नगेंद्र प्रताप, डीएम चित्रकूट शिवशरणअप्पा जीएन, डीएम हमीरपुर राहुल पाण्डेय, अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त यशवंत कुमार सिंह समेत मण्डल के समस्त मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages