अतिक्रमणकारियों मे मची भगदड़
राजापुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । तुलसी जन्मस्थली राजापुर के सुन्दरीकरण व दो से 11 अगस्त तक तुलसी जयंती महोत्सव व सावन माह के मद्देनजर सब्जी मंडी रोड व स्मारक रोड में अतिक्रमणकारियों की दुकानों पर बुल्डोजर गरजा। अतिक्रमणकारियों के सड़क पर लगाये सब्जी व्यापारियों को हटाया। हिदायत दी कि दोबारा सड़क पर सब्जी दुकान लगी तो पूरी सब्जी जब्त कर ली जाएगी। सरकारी जमीन खाली करायी। मंगलवार को ये पूरी कार्यवाही एसडीएम राजापुर प्रमोद कुमार झा की अगुवाई में हुई। बताया गया कि सोमवार को अतिक्रमणकारियों को तीन दिन पहले मुनादी से अवगत कराया था। सरकारी जमीन खाली न हुई तो दो बजे प्रशासन बुल्डोजर से नाली के ऊपर व बाहर जमीन खाली करायेगा। प्रभारी निरीक्षक राजापुर मनोज सिंह समेत
![]() |
| राजापुर में अतिक्रमण हटाते प्रशासनिक अमला। |
भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम प्रमोद कुमार झा की अगुवाई में नायब तहसीलदार राजीव दुबे, ईओ बीएन कुशवाहा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये। अभियान के अंत में एसडीएम ने बताया कि तुलसी नगरी के सुन्दरीकरण को केन्द्र व प्रदेश सरकार ने तुलसी जन्म कुटीर विकास को दो करोड रुपये बंधन योजना से निर्गत किये हैं। सरकारी जमीन खाली कराने को अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रतिदिन चलाया जायेगा। लोगों से सरकारी जमीन खाली करने को आठ दिन पहले मुनादी कराई थी। दिन बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया। बुल्डोजर से अवैध कब्जे हटाये गये। अभियान के तहत आने वाला खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जायेगा। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह समेत पुलिस बल अतिक्रमण हटाने में नगर पंचायत के कर्मचारी पवन तिवारी, पुरुषोत्तम जाटव, अमित सोनी, रूप सिंह, अमलदार सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment