झूंठ की नींव पर जुमलों का बजट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 23, 2024

झूंठ की नींव पर जुमलों का बजट

नीतीश-नायडू व आम आदमी के हाथ में थमाया झुनझुना

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । केन्द्र की भाजपा सरकार की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के आज पेश बजट में लोगों ने मिश्रित प्रतिक्रिया जताई है। सपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुज सिंह यादव ने बजट पर कहा कि सरकार किसान को खाद, बीज, कीटनाशक दवाई नहीं दे पा रही। किसानों की आय अभी तक दुगना नहीं कर सकी। मंगलवार को केन्द्र सरकार के पेश बजट पर सपा नेता अनुज सिंह यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही। दवाई, पढ़ाई लगातार महंगी होती जा रही है। नवयुवक रोजगार को भटक रहे हैं। इस पर बजट में खामोशी है। सौ स्मार्ट सिटी किस ग्रह में है, अभी तक पता नहीं। बजट को जुमला करार देते हुये वित्तमंत्री ने कहा कि बीस लाख आबादी के शहरों की प्रगति कराकर हब बनायेंगे। मोदी सरकार के हर बजट की तरह ये बजट भी चंद बडे उद्योगपतियों की बल्ले- बल्ले करेगा। मंझोले व्यापारी का शोषण व छोटा व्यापारी पिसकर रह जायेंगे। बजट में युवाओं के प्रशिक्षण की बात कही है। जो सदी का सबसे बड़ा धोखा है। देश को सबसे ज्यादा सांसद देने वाले उप्र को बजट में कुछ नहीं मिल सका।

बजट पर प्रतिक्रिया देते लोग।

इसी क्रम में माकपा जिला सचिव का रुद्र प्रसाद मिश्र एड ने कहा कि बजट में बेरोजगारी दूर करने, सरकारी नौकरी पाने, महंगाई कम करने का कोई प्राविधान नहीं है। प्राइवेट पूंजीपतियों के यहां नौजवानों को रोजगार देने व पूंजीपतियों की संपत्ति बढ़ाने तथा कर्ज देने का बजट है। कुल मिलाकर बजट पूंजीपतियों की पूंजी बढ़ाने व नौजवानों का शोषण करने को पेश किया है। आम जनता को बजट से कोई लाभ नहीं है। सपा अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव मान सिंह पटेल ने कहा कि ये बजट झूंठ की नींव पर जुमलों का बजट है। ये बजट नीतीश व नायडू से डरा प्रतीत हो रहा है।

सपा सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि ये बजट आम जनता को राहत देने वाला नहीं है। बजट में महंगाई, बेरोजगारी कम करने के कोई उपाय नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि ये बजट सत्ता की कुर्सी बचाने वाला बजट है। बजट में आम जनता के लिए कुछ नहीं है। सपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने कहा कि बजट में नीतीश व नायडू को खुश करने के प्रयास किये हैं, ताकि सरकार बची रहे। नीतीश-नायडू और आम आदमी के हांथ में झुनझुना थमाया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages