चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ जारी कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्रीमती रीता सिंह की अगुवाई में पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया। ज्ञात है कि पांच मई 2024 को पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि बुंदेला पुत्र रामध्वज निषाद रइयापुरवा मजरा गढ़ीघाट ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। उलाहना देने पर उसके माता-पिता को गाली-गलौज कर जान से मारने
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में आरोपी। |
की धमकी दी। पुलिस ने छेडछाड, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक ने मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी को दरोगा अवधनारायण को निर्देश दिये। दरोगा की टीम ने मंगलवार को बुंदेला को गिरफ्तार किया। टीम में दरोगा अवधनारायण व सिपाही शुभम द्विवेदी शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment