बिजली व्यवस्था न सुधरी तो रेलवे ट्रैक करेंगे जाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 23, 2024

बिजली व्यवस्था न सुधरी तो रेलवे ट्रैक करेंगे जाम

जिले की चरमराई विद्युत व्यवस्था पर भाकियू ने जताई चिंता, दी चेतावनी

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में जिले की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि यदि चरमराई विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार न हुआ तो रेलवे ट्रैक जाम करने के साथ-साथ शहर क्षेत्र के जयरामनगर में चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। भाकियू की मासिक बैठक मध्य जोन उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के अंदर जिले की विद्युत व्यवस्था नहीं सुधरी तो कुरूस्तीकला रेलवे ट्रैक को जाम करने का कार्य

मासिक बैठक में विचार-विमर्श करते भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इसके साथ ही ब्लाक संबंधी समस्याओं को लेकर तीन अगस्त को जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल सोनकर की अगुवई में मलवां ब्लाक में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। नगर अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवई में छह अगस्त को जयरामनगर में चक्का जाम किया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राम सहाय पटेल, देवनारायण पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम, ज्ञान सिंह गौर, नवल सिंह पटेल, नागेंद्र यादव, छोटेलाल सोनकर, दिनेश शुक्ल, युवा जिलाध्यक्ष गुड्डू लोधी, बच्चीलाल फौजी, महिला जिलाध्यक्ष कंचन सिंह, मधुसूदन तिवारी, संजय सिंह, मुन्ना शेख, सुनील पासवान भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages