ससुरालजनों पर ज़हर देने व जबरन ज़मीन लेने का आरोप
फतेहपुर, मो. शमशाद । ससुरालीजनों की प्रताड़ना के बाद पुलिस से सहयोग न मिलने पर चार मासूम बच्चों संग पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बगलन निवासी रानी देवी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दो वर्ष पूर्व उसके पति अखिलेश की सर्प काटने से मृत्यु हो गयी थी। उसके चार छोटे छोटे बच्चे है आर्थिक तंगी के चलते परिवार भुखमरी की कगार पर है। किसी तरह मजदूरी करके वह बच्चों का बमुश्किल लालन पालन कर रही है। बताया कि ससुर राम बहादुर ने उसके पति के हिस्से की ज़मीन जबरन छीन ली और उसे गाली गलौच कर भगा दिया। देवर ननद नीतू, सरिता, सीता पुष्पा व
![]() |
| कलेक्ट्रेट में बच्चों संग खड़ी महिला। |
सरला द्वारा उसके घर का छप्पर व घर के बर्तनों को तोड़कर उसे घर से निकल दिया जिससे बारिश में वह और उसके बच्चे परेशान है। इसके पूर्व 26 मई को उसको पानी मे ज़हर देने की कोशिश की गई जिसकी अमौली स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों द्वरा इलाज के दौरान पुष्टि भी की गई। ससुरालीजनों द्वारा बार बार मार पीट किये जाने के बाद भी थाने में उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही जिससे वह अपने मासूम बच्चों के साथ दर दर भटकने को मजबूर है। पीड़िता ने दोषियों पर कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई।


No comments:
Post a Comment