डीएम से मिले मटन, चिकन व मछली के दुकानदार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 25, 2024

डीएम से मिले मटन, चिकन व मछली के दुकानदार

सावन माह में दुकान बंद कराए जाने पर जताई नाराजगी

फतेहपुर, मो. शमशाद । सावन माह के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा जबरन मटन, चिकन व मछली की दुकानें बंद कराए जाने पर नाराज दुकानदार गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी सी. इन्दुमती को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए न्याय दिलाए जाने की मांग की। समाजसेवी मो. आसिफ एडवोकेट की अगुवई में लाला बाजार, छोटी बाजार, कजियाना, बिंदकी बस स्टाप, खेलदार, सैय्यदवाड़ा सहित शहर क्षेत्र के अन्य स्थानों पर खुली मटन, चिकन व मछली के दुकानदार कलेक्ट्रेट आए और डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि सावन का महीना चल रहा है। पुलिस ने जबरन उनकी दुकानें बंद करवा दी हैं। जिसका शासन से कोई निर्देश नहीं है। दुकानें

डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट में खड़े दुकानदार।

बंद होने के चलते उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों के स्कूल की फीस के लाले पड़ गए हैं। इतना ही नहीं मरीजों का उपचार भी सही ढंग से नहीं करवा पा रहे हैं। क्योंकि उनके सामने आजीविका का यही एक साधन है। दुकानें बंद होने से वह अत्यंत परेशान हैं। उन्होने डीएम से कहा कि शहर क्षेत्र के यह मार्ग कांवड़ मार्ग नहीं है। इसलिए उन्हें अपनी-अपनी दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन देने वालों में शमशाद, शाहनवाज, नवाब, आरिफ अंसारी, सलीम, रमजान, मोहम्मद सलमान, इमरान भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages