विधायक ने निरीक्षण कर दिये निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 23, 2024

विधायक ने निरीक्षण कर दिये निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में अघोषित विद्युत कटौती व 33 केवीए की विद्युत आपूर्ति न होने से विद्युत आपूर्ति को हाहाकार मचा है। सपा सरकार में मंजूर 220 केवीए पॉवर हाउस  सरैंया की सदर विधायक अनिल प्रधान ने जानकारी ली। मंगलवार को सदर विधायक अनिल प्रधान ने सौ एमबीए के खराब ट्रांसफार्मर की जगह 160 एमबीए

 सरैंया पावर हाउस का निरीक्षण करते विधायक।

का ट्रांसफार्मर लग रहा है। जिले में सुचारू ढंग से विद्युत आपूर्ति में 15 दिन का समय लगेगा। जिम्मेदार विद्युत अधिकारी गर्मी के समय चेत जाते तो बिजली संकट न पैदा होता। विधायक ने विद्युत अधिकारियों से जिले की धडाम विद्युत व्यवस्था जल्द सुधारने के निर्देश दिये हैं। चेताया कि इस बार विद्युत व्यवस्था में आमूल-चूल सुधार न हुआ तो बडा आन्दोलन होगा।  


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages