चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । महिला कल्याण विभाग से संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा ने निरीक्षण कर सेन्टर में जनकल्याण को जारी पीडिताओं को एक छत के नीचे स्वास्थ्य सुविधा, पुलिस सहायता, विधिक सहायता, काउंसलिंग सुविधा, पांच दिन अल्पावास, खाने की सुविधा देने के निर्देश दिये। मंगलवार को जिला प्रोवेशन अधिकारी पंकज मिश्रा ने सेंटर से घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, आपसी विवाद बाबत पीड़िताओं के सेंटर आने पर दोनों पक्षों की कॉउंसलिंग कर लिखित समझौता कराने को कहा, ताकि दोनों के घर बस सकें। पॉक्सो एक्ट कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिग उत्पीड़न अधिनियम 2013, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला
![]() |
| निरीक्षण करते प्रोवेशन अधिकारी। |
हेल्पलाइन 181 आदि योजनाओं से महिलाओं-बच्चियों की मदद की जाती है। सेन्टर में पारिवारिक मामले भी निस्तारित होते हैं। जो परिवार टूटने के कगार में होते हैं। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने कहा कि सेन्टर में आने वाली प्रत्येक पीड़िता को सुविधा मिले। हर पीड़िता की मदद की जाये। निरीक्षण दौरान सेंटर में ड्यूटी रोस्टर अनुसार सेंटर प्रभारी/केस वर्कर रंजीता पाण्डेय, मनोवैज्ञानिक/परामर्शदाता अर्चना साहू, मल्टीपर्पज/चैकीदार अर्चना यादव समेत उपासना श्रीवास्तव मौजूद रही।


No comments:
Post a Comment