अपर एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, बालरम पर लगाएं रोक
बांदा, के एस दुबे । पुलिस लाइन सभागार में पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के तत्वाधान में बाल अपराधों की रोकथाम के अपर एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान निर्देश दिए गए कि बाल अपराधों की रोकथाम के लिए कार्रवाई करें, इसके साथ ही अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जाए। जिले में बालश्रम/बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, किशोर न्याय संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम आदि के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार बांदा में मानव तस्करी निरोधी इकाई के तत्वाधान में मासिक समीक्षा बैठक की गयी जिसमें बालश्रम व बाल विवाह पर रोक लगाये जाने के संबंध में ग्रामीण व शहर क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के जागरुकता
![]() |
| बैठक को संबोधित करते एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व मौजूद अधिकारी |
कार्यक्रमों को चलाये जाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ साथ पुलिस व अन्य सरकारी/गैरसरकारी संस्थाओं के परस्पर आपसी सहयोग के संबंध मे भी दिशा निर्देश दिए गये। मानव तस्करी निरोधी इकाई व विशेष किशोर पुलिस इकाई), किशोर न्याय संरक्षण बोर्ड को इस संबंध में विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों को चलाने जाने के लिए निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह, बाल कल्याण समिति से विवेक त्रिपाठी, अम्बरीष कुमार, थाना प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, चिकित्सा विभाग से डा. डीसी दोहरे, वन स्टाप सेंटर प्रभारी रमा साहू सहित जनपद के समस्त थानों, जीआरपी, एएचटीयू, एसजेपीयू तथा बाल कल्याण समिति के अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।


No comments:
Post a Comment