सड़क हादसों को रोकने के लिए की जाए आवश्यक कार्रवाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 24, 2024

सड़क हादसों को रोकने के लिए की जाए आवश्यक कार्रवाई

डीएम ने बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश

बांदा, के एस दुबे । डीएम नगेंद्र प्रताप ने सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय परिवन यान सुरक्षा समिति की बैठक कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सख्ती के साथ कार्रवाई करें। उन्होंने जनपद में अधिक दुर्घटना वाले स्थानों, ब्लैक स्पाट पर आवश्यकतानुसार साइनेज, रिफलेक्टर एवं अन्य व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने तथा बिना हेलमेट एवं लाइसेन्स के वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले व तेज गति से वाहन संचालित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ओवर लोड वाहनों पर भी प्रभावी कार्यवाही किये जाने तथा वाहनों को निर्धारित मार्गों पर स्पीड को नियंत्रित कर वाहन संचालन कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की संयुक्त टीम से जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु एनएचआई के अधिकारियों को बेंदाघाट रोड की मरम्मत कराये जाने तथा ई-रिक्शा टैªफिक जाम से बचाव हेतु ई-रिक्शा की चेकिंग एवं प्रवर्तन कार्य किये जानेे के निर्देश दिये।

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम नगेंद्र प्रताप।

जिला विद्यालय परिवहनयान सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिये कि 18 वर्ष से कम आयु के छात्र/ छात्राओं को वाहन नही संचालित करने दिया जाए, इसके लिए विद्यालय में अभिभावकों की बैठक कर उन्हें सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक एवं समन्वय किया जाए। सभी स्कूली वाहनों की फिटनेश की जांच एवं बसों मे सीसीटीवी कैमरा तथा स्कूली वाहनों से बच्चों लाने, ले जाने में ओवरलोेड नही किये जाने एवं एक घण्टे से अधिक का समय नही लगाये जाने के निर्देश दिये। स्कूली वाहनों के ड्राइवरों का नेत्र परीक्षण कराये जाने तथा चालक-परिचालक का चरित्र सत्यापन भी कराये जाने व स्कूली वअन्य वाहनों को विद्यालय के बाहर सड़क पर नही खडे करने एवं पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्यों को परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय के वाहनों से सम्बन्धित मांगी गयी सूचना को तीन दिन में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, एआरटीओ श्री शंकर सिंह, पीटीओ, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं समिति के सदस्यगण तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages