महावीरन मंदिर में लगा मेला, उमड़े श्रद्धालु - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 23, 2024

महावीरन मंदिर में लगा मेला, उमड़े श्रद्धालु

सावन के पहले मंगलवार को मंदिर में आयोजित किया गया भंडारा

मेला परिसर में खुली दुकानों में श्रद्धालुओ ने की जमकर खरीददारी

सुरक्षा के लिहाज से मेला परिसर में पुलिस करती रही चहलकदमी

बांदा, के एस दुबे । हजारों श्रद्धालुओं की असीम श्रद्धा का केंद्र अतर्रा रोड स्थित महावीरन हनुमान मंदिर में सावन के पहले मंगलवार को मेले का आयोजन किया गया। हमेशा की तरह शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मेले में पहुंचे और महावीरन मंदिर में मत्था टेकने के साथ ही प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर पुलिस कर्मी चहलकदमी करते हुए नजर आए। मालुम हो कि प्रति वर्ष सावन के महीने पर शनिवार और मंगलवार को महावीरन में मेले का आयोजन होता है। इस दौरान श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के मुताबिक भंडारे का भी आयोजन कराते हैं। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित जमुनादास महावीर मंदिर में पूरे सावन महीने मंगलवार और शनिवार को भव्य मेले का आयोजन अरसे से होता आ रहा है।

मंदिर में विराजमान हनुमान प्रतिमा

अबकी बार भी सावन के पहले मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु मेले में पहुंचे। वहां हनुमान मंदिर में मत्था टेकने के साथ ही प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद मेले में लगी दो दर्जन से ज्यादा छोटी-बड़ी दुकानों में खरीददारी की। महावीरन मंदिर के पुजारियों कंधीलाल, मनोज, सुरेश, रामचंद्र आदि ने बताया कि प्रति वर्ष सावन के महीने में
दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु

मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और मंदिर में मत्था टेकते हैं। बताया कि भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। मेले मे छोटी-बड़ी एक सैकड़ा दुकानें सजी हुई थीं। बच्चों को लुभाने के लिए खिलौनों की दुकानें में लगाई गई थीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages