भक्तिभाव से गुरु पूर्णिमा पर संत रणछोड़दास का हुआ पूजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 23, 2024

भक्तिभाव से गुरु पूर्णिमा पर संत रणछोड़दास का हुआ पूजन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । परमहंस संत श्री रणछोड़दास महाराज के श्री रघुवीर मन्दिर परिसर में गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास से मनाया। पर्व पर सवेरे गुरु पादुका पूजन हुआ। देश भर से आये गुरु भाई-बहनों व सदगुरु परिवार सदस्यों ने शिरकत की। मंगलवार को ट्रस्टी डॉ बीके जैन, डॉ इलेश जैन, श्रीमती ऊषा जैन ने शास्त्रोक्त विधि से आचार्यों व संतों का पूजन-अर्चन किया। गुरुदेव को भोग-प्रसाद लगाया। दोपहर में भंडारा हुआ। ढाई हजार से अधिक साधु-संत, महंत, अभ्यर्थी व दरिद्रनारायण भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ। इस मौके पर समूचे मन्दिर परिसर को फूलों व रोशनी से सजाया। पांच दिवसीय चलने वाले जया पार्वती व्रत की बालिकाओं ने पूजन कर प्रार्थना की। ट्रस्ट ने नवनिर्मित सद्गुरु सदन भवन, सामुदायिक चिकित्सकीय ओपीडी व वार्ड का लोकार्पण किया। सदगुरु सदन का पूजन व लोकार्पण मुख्य सहयोगदाता दिल्ली से पधारे भूमेश कुमार

 दानदाता को सम्मानित करते ट्रस्टी।

गौड़ व परिवार के सदस्यों ने किया। सामुदायिक नेत्र चिकित्सकीय ओपीडी व सब स्पेशियलिटी का लोकार्पण प्रमुख सहयोगदाता धनेशभाई हरियानी, धीरूभाई-दीनाबेन हरियानी परिवार जयपुर ने किया। ट्रस्ट ने दोनों परिवार के सदस्यों को अमूल्य योगदान के लिए समारोह में मानस मर्मज्ञ उमाशंकर महाराज के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किया। इस मौके पर ट्रस्टी डॉ बीके जैन, डॉ इलेश जैन, अधीक्षक डॉ आलोक सेन, डॉ राजपूत, डॉ पूनम आडवाणी, श्रीमती ऊषा जैन समेत डॉ राजेश जोशी, डॉ गौतम परमार, डॉ राकेश शाक्या, डॉ प्रज्ञा सेन, डॉ नरेंद्र पाटीदार, डॉ आशीष बजाज आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages