यमराज के पंजे से महिला ने बचाया अपना सुहाग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 24, 2024

यमराज के पंजे से महिला ने बचाया अपना सुहाग

मौत के मुहाने पर था पति, कलयुग की सावित्री ने नहीं मानी हार

फतेहपुर, मो. शमशाद । सुहाग बचाने के लिये एक महिला ने अपनी जान की परवाह किये बिना मौत के पंजे से अपने पति को वापस लाते हुए अपने ही सुहाग की रक्षा कर नारी सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया। किशनपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव निवासी पति पप्पू-पत्नी केसिया में मामूली बात को लेकर आपस मे झगड़ा हो गया। बात बिगड़ने पर पति हाई टेंशन की लाइन पर चढ़ गया। काफी देर मान मनव्वल के बाद भी जब पति टावर से नीचे नही उतरा तो पत्नी भी टावर पर चढ़ गई और पति को समझाकर आखिर नीचे उतरने में कामयाब हो गयी। पति और पत्नी के नीचे उतरने के बाद मौजूद ग़ांव वालो के साथ साथ विद्युत व विद्युत विभाग के अफसरों ने भी राहत की सांस ली। वही महिला के जज़्बे की हर जगह जमकर सराहना हो रही है।

लाल घेरे में हाईटेंशन लाइन पर चढ़े पति को बचाने के लिए टावर पर चढ़ी पत्नी।

 किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मंडैयन गांव निवासी पप्पू निषाद अपनी ससुराल परान का डेरा मजरा लोधौरा गया था जहां किसी बात को लेकर पत्नी केसिया देवी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद पप्पू ने जमकर शराब पी और शराब के नशे में इटरौरा बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया और इन्सुलेटर पर बैठ गया। विद्युत लाईन चालू देखकर पत्नी केसिया पहले तो पति को समझाती रही इसी बीच ग़ांव के और लोग भी आ गये और पप्पू को समझाने लगे। उधर पत्नी केसरिया भी रोती चिल्लाती मनुहार करती रही। काफी देर हाई वोल्टेज ड्रामा देख राहगीरो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी काफी समझाती रही। लेकिन पप्पू उतरने का नाम नही ले रहा था। शराब के नशे की हालात में पति को इंसुलेटर पर बैठा देखकर पत्नी केसिया से रहा नही गया और वह भी टावर पर चढ़ गई और पति पप्पू को समझाने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ खागा सीओ बृजमोहन राय भी मौके पर पहुँचे व उतारने की कोशिश में लग गये। इस बीच सूचना पर विद्युत विभाग के अफसरों ने भी पहुँचकर पावर हाउस से बात कर लाइन को बन्द करवाया। पत्नी के समझाने के बाद रात्रि ग्यारह बजे फायर ब्रिगेड की टीम के सहयोग से  पप्पू को हाई टेंशन लाइन से नीचे नहीं उतारा जा सका। वही पत्नी केसिया देवी के विद्युत लाइन पर चढ़कर पति पप्पू की जान बचाने की कोशिश की जमकर सराहना हो रही है। लोग उसे कलयुग की सावित्री तक बता रहे है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages