अध्यक्ष के साथ डीएम से मिले जिला पंचायत सदस्य, कार्रवाई की मांग
डीएम कार्यालय में मौजूद रहे एएसपी, डीएम ने कार्रवाई के दिए आदेश
बांदा, के एस दुबे । सिंहपुर चौकी इंचार्ज के द्वारा जिला पंचायत सदस्य के साथ की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल के साथ सभी जिला पंचायत सदस्य डीएम नगेद्र प्रताप से मिले और पूरे मामले से अवगत कराया। डीएम कार्यालय में ही मौजूद रहे अपर एसपी को डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब हो कि चौकी इंचार्ज सिंहपुर ने जिला पंचायत सदस्य चंद्रशखर यादव से अभद्रता कर दी। वह एक मामले को लेकर चौकी गए हुए थे। खेत की सीमा का विवाद था। इस बात की जानकारी जिला पंचायत सदस्य
![]() |
| जिलाधिकारी कार्यालय में जानकारी देते जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य |
ने जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य सदस्या को दी। इससे सभी सदस्यो में आक्रोश की लहर दौड़ गई। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी जिला पंचायत सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुलाकात की। जिलाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया गया। अपर एसपल लक्ष्मी निवास मिश्र भी इस दौरान डीएम कार्यालय में मौजूद रहे। डीएम ने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए अपर एसपी को जांच करते हुए कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पुलिस इस तरह से किसी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज नहीं कर सकती। जिला पंचायत सदस्यों ने भी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment