दिल्ली में शिक्षक कुलदीप भारत शिक्षक श्री सम्मान से हुए सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 1, 2024

दिल्ली में शिक्षक कुलदीप भारत शिक्षक श्री सम्मान से हुए सम्मानित

बांदा, के एस दुबे । हिंदी की संस्था पार्श्व अंतर्राष्ट्रीय विवि धर्मार्थ न्यास की ओर से रविवार को नई दिल्ली में शिक्षा संसद व शिक्षक महाकुंभ का आयोजन किया गया। जसपुरा ब्लॉक के यूपीएस नांदादेव स्कूल के शिक्षक कुलदीप त्रिपाठी को दिल्ली में न्यास संस्था द्वारा भारत शिक्षक श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। कुलदीप शिक्षा क्रांति की अलख जगाने, नवाचारों द्वारा शिक्षण करने और ड्राप आउट बच्चों को प्रोत्साहित कर स्कूल लाने, जन साक्षरता, जान जागरूकता, नारी शिक्षा, महिला शशक्तिकरण जैसे अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पुरस्कृत किये गए।

दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान सम्मानित शिक्षकगण

इसके साथ ही बच्चों के लिए हम होंगे कामयाब और बांदा जिले का भाषा विज्ञान एवं शब्दकोष नामक पुस्तकों का लेखन भी किया है। न्यास के तत्वाधान में मुख्य अतिथि भारत सेवा रत्न’ से सम्मानित डॉ. सुरेश सिंह शौर्य प्रियदर्शी के द्वारा उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। अन्य सम्मानित शिक्षक, डॉ. शिल्पा कुमारी, सीमा गौतम, कुलदीप कुमार, सोना सिंह दिल्ली, डॉ. आकांक्षा, उड़ीसा, राजू देवदास शिक्षक, मनोज दुबे इंदौर, प्रीति शर्मा, वैशाली श्रीवास्तव, डॉक्टर अबुल क़ासिम अब्बासी, ज्योती राज मधुरिमा सहित अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages