तारिक नदीम ने अस्पताल पहुंचकर किया रक्तदान
बांदा, के एस दुबे । सेवर्स ऑफ़ लाइफ संस्था के पास अटैंडेंट कुलदीप गुप्ता की डिमांड पर किडनी से पीड़ित एक बच्चे को तारिक नदीम ने रक्तदान करते हुए जान बचाई। मालुम हो कि हमीरपुर निवासी 10 वर्षीय अमन कुमार को जन्म से एक किडनी नहीं है। दूसरी किडनी भी डैमेज है। शरीर में डॉक्टरों ने खून की कमी बताई। केवल 5 पॉइंट
![]() |
| जिला अस्पताल में रक्तदान करते तारिक नदीम |
ब्लड है। सेवर्स आफ लाइफ अध्यक्ष सलमान खान ने तत्काल ग्रुप में डिमांड डाली और तारिक नदीम से संपर्क किया। वह तत्काल ब्लड देने के लिए तैयार हो गए और जिला अस्पताल पहुंचकर अमन को रक्तदान कर उसकी जान बचाई। इस दौरान अध्यक्ष सलमान खान, सुनील सक्सेना, आसिफ अंसारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment