स्थापना दिवस का हुआ आयोजन, संगठन का हुआ विस्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 1, 2024

स्थापना दिवस का हुआ आयोजन, संगठन का हुआ विस्तार

बांदा, के एस दुबे । विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को जसपुरा ब्लाक में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित किया गया। साथ ही बजरंग दल के पदाधिकारियों ने संगठन का विस्तार करते हुए नवमनोनीत पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। ब्लाक जसपुरा सभागार में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जसपुरा प्रखण्ड में विश्व हिंदू परिषद 60 स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिस में प्रमुख रूप से बजरंग दल के जिला संयोजक केपी प्रजापति ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 1964 को स्वामी चिन्मया नंद के आश्रम पवई मुंबई में हुई थी। विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सर संघ

कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारीगण

संचालक पूज्य श्री गुरुजी की प्रेणा,संघ के वरिष्ठ प्रचारक के मार्गदर्शन हुए। वही कार्यक्रम में बजरंग दल की बैठक कर संगठन का विस्तार किया गया। जो प्रखंड संयोजक अतुल, अंकित सोनकर सहसंयोजक, हिमांशू शुक्ला सह सयोंजक, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख अभय सिंह सेंगर, प्रखंड सुरक्षा अनुज,प्रखंड सह सुरक्षा प्रमुख समीर,प्रखंड मिलन केंद्र प्रमुख शिवशंकर गुप्ता,प्रखंड छात्र संपर्क प्रमुख आशुतोष,प्रखंड सह छात्र संपर्क प्रमुख सूर्य प्रताप,आदि को बजरंग दल का विस्तार कर प्रमुखता से जुम्मेदारी दी गई।इस कार्यक्रम में उपस्थित हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक भगत सिंन्ह , ब्लाक प्रमुख प्ररिनिधि महेश निषाद जसपुरा व दर्जनों बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages