रोटी बैंक सोसाइटी ने गरीबों को वितरित किए कपड़े - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 1, 2024

रोटी बैंक सोसाइटी ने गरीबों को वितरित किए कपड़े

कहला गांव में सोइटी पदाधिकारियों ने लगाया कैंप

बांदा, के एस दुबे । रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारियों ने रविवार को कहला गांव में कैंप लगाया। इस दौरान गांव के गरीबों को कपड़ों का वितरण किया गया। कपड़े पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारियों की सराहना की। कहला गांव के प्रधान ओमप्रकाश की उपस्थिति में शहर के ज़िम्मेदार जागरूक लोगों के सहयोग से ग्राम कहला के प्रधान का पुरवा के ग्रामीणों को प्रत्येक रविवार की तरह जनपद के अन्य क्षेत्रों की तरह रविवार को भी कपड़ों, जूते, चप्पल, किताबें आदि का वितरण ग्राम कहला में किया गया। महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम

कहला गांव में कपड़े वितरित करते रोटी बैंक सोसाइटी पदाधिकारी

फ़ात्मा के द्वारा ग्राम कहला के प्रधान का पुरवा के ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मोहम्मद सलीम उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों को संगठन के बारे में बताया। बाढ़ से बचने के लिए जागरूक किया गया। कपड़े पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। उक्त कपड़ा वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों, सदस्यों और शहर के ज़िम्मेदार लोगों ने सहयोग किया। मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,अख़्तर किरमानी सोशल मीडिया प्रभारी, रिचा रैकवार महिला सोशल मीडिया प्रभारी, लक्ष्मी प्रसाद शाखा प्रमुख ग्राम कुलकुम्हारी, इरफ़ान खान चांद शाखा प्रमुख खाईंपार,अलीमुददीन, शहाना खान, सबीहा नुरानी, नग्गो खातून, रामकान्ति सिंह सदस्यगण आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages