सुरक्षा सशक्तिकरण के लिए दी गई जानकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 21, 2024

सुरक्षा सशक्तिकरण के लिए दी गई जानकारी

सघन जागरूकता अभियान के तहत स्कूल, कालेजों, कोचिंग संस्थानों में हो रहे कार्यक्रम

बांदा, के एस दुबे । महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस सघन जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, ग्राम सचिवालयों में चलाया गया सघन जागरुकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। बालिकाओं, महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी मिशन शक्ति अंबुजा त्रिवेदी के नेतृत्व में जनपद में सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, ग्राम सचिवालयों में बालिकाओं, महिलाओं को एकत्रित कर उन्हे शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। बालिकाओं, महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पालाइन-1076, वीमेन हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड केयर

छात्राओं को जागरूक करती पुलिस टीम

हेल्पलाइन, आपाताकालीन पुलिस सेवा- डायल यूपी 112 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। शनिवार को मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के तहत महिला थाना की मिशन शक्ति टीम ने प्राथमिक विद्यालय तिन्दवारा में बच्चियों को गुड-टच, बैड-टच तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। थाना तिन्दवारी की मिशन शक्ति टीम की महिला उप निरीक्षक रश्मि सिंह, महिला कांस्टेबल मोहिनी, कांस्टेबल मोहित शिवहरे द्वारा स्कूलों में छुट्टी के दौरान छात्राओं से बात-चीत कर उन्हे जागरूक किया गया। थाना बबेरु की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम फफूंदी में महिलाओं को एकत्रिक कर जागरुक किया। थाना नरैनी की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा नरैनी में थाना बिसंडा की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा बिसंडा में जागरुकता अभियान चलाया। थाना जसपुरा की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जसपुरा में छात्राओं को जागरूक किया। थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम द्वारा शहर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा मर्दनाका के लोहार तलैया में सुबरातन पत्नी फिरोज व नास्तिक पुत्र साबिर के मध्य पारिवारिक विवाद को समझा-बुझाकर सुलह समझौता कराया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages