कालेज गेट पर धरना देते हुए की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन
प्राचार्य ने सीटें बढ़वाने ओर जांच कराने का दिया आश्वासन
बांदा, के एस दुबे । पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में नए छात्रों के प्रवेश केा लेकर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से किए जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में छात्रों ने हंगामा किया। महाविद्यालय के गेट में बेठक्र धरना देते हुए नारेबाजी की। विवि कुलपति, डीएम और एसडीएम को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। ज्ञापन में छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश सीट ज्यादा होने के बावजूद भी कम सीटों में प्रवेश फार्म जमा कर रहा है। बाकी सीट अपने महाविद्यालय प्रशासन और अपने खास लोगों के लिए बचा रखे हैं। क्योंकि पहले कभी भी दूसरी लिस्ट के बाद पहले आओ पहले पाओ की नीति के साथ प्रवेश नहीं किया जाता था, जबकि तीसरी मेरिट लिस्ट आया करती थी, लेकिन इस वर्ष दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद ही तीसरी मेरिट लिस्ट निकाल दी गई जो
![]() |
| कालेज में प्रदर्शन करते छात्र |
कि छात्र छात्राओं का हक मारने का काम किया जा रहा है, अपने खास लोग के पैसे ले के एडमिशन कराने के नियत से और मैरिड वाले बच्चों का प्रवेश नहीं हो पाया, जब पहले आओ पहले पाओ नीति से एडमिशन कराने की शुरुआती समय में ही छात्राओं और छात्र नेताओं ने जब कॉलेज प्रशासन से पूरी सीटों का ब्योरा मांगा तो नहीं दिया गया। इसे साफ पता लगता है कि प्राचार्य की नियत प्रवेश को लेकर के सही नहीं थी। इसकी जांच होनी चाहिए और सुचारू ढंग से मेरिट अनुसार छात्राओं का एडमिशन किया जाना चाहिए। साथ ही पिछले वर्ष की भांति सेट बढ़ोतरी की जानी चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा गरीब किसान मजदूर एवं मध्यवर्गीय परिवार के छात्र प्रवेश ले सकें। इसलिए महाविद्यालय की सेट बड़ी संख्या में बढ़ाई जानी चाहिए, जिससे छात्र छात्राओं के साथ न्याय हो सके। छात्र
![]() |
| प्राचार्य लेने के बाद छात्रों को समझाते जेएन महाविद्यालय के प्राचार्य |
नेताओं ने जब धरना दिया, कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्राचार्य ने एक हफ्ते में सीट बढ़वाने और जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान लव सिन्हा छात्र नेता बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, शैलेंद्र कुमार वर्मा छात्र नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, सुधांशु सिंह चौहान, शुभांशु खरे, दीपक गुप्ता योगेंद्र पाल, अभय पाल, शुभ त्रिपाठी, उदय सिंह डेविड,शिवा शुक्ला, सुमित भारती, शैलेंद्र सिंह पटेल, आशीष अवस्थी, शनी पटेल,महेंद्र सिंह, सिद्धांत सिंह, नितेश सिंह, विष्णु गुप्ता, सूरज कुमार भानु, रजनीश, वीरेंद्र गुप्ता आदि छात्र और छात्र नेता मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment