राष्ट्रीय पोषण माह के मद्देनजर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
सीएम ने लखनऊ में नवजात बच्चों का अन्नप्रासन कराया, फलों का वितरण
बांदा, के एस दुबे । लोकभवन लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत नवजात बच्चों का अन्नप्रासन कराया और पोषाहार के साथ ही फलों का वितरण किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को पका पकाया गर्म भोजन दिलाने के लिए बाल भेाग पोर्टल का भी शुभारंभ किया। सीएम ने प्रदेश के 45 जनपदों में 66 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 555 आगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। इसका सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में अधिकारियों और आंनगाबाड़ियों व सहायिकों की उपस्थिति में देखा गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ियों व सहायिकाओं को निधारित ड्रेस के रूप में साड़ियों का वितरण भी किया गया। सीएम ने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सम्भव अभियान के अन्तर्गत कुपोषित बच्चों को उनके स्वास्थ्य में सुधार कर सुपोषित
![]() |
| विकास भवन में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखतीं आंगनबाड़ी व सहायिकायें |
बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाडी कार्यकत्रियों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अन्तर्गत 8 करोड़ 78 हजार की धनराशि, उन्हें दो लाख का बीमा दिलाये जाने के लिए धनराशि जारी की। उन्होंने कहा कि अन्र्तविभागीय समन्वय के साथ एन्फिलाइटिस (दिमागी बुखार) जैसी गम्भीर बीमारी पर भी नियंत्रण किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों में एनीमिया, सूूखा रोग आदि बीमारियों पर सुधार हुआ है तथा शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का विजन है कि 2047 तक विकसित भारत होगा। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका माता यशोदा की भांति आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों का पोषण करें। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों में प्रारम्भिक शिक्षा देने का कार्य भी किया जाता है। उन्होंने स्वच्छता एवं बेहतर पोषाहार के द्वारा बच्चों को ध्यान देकर सुपोषित करने पर जोर दिया। पोषण माह में 01 से 30 सितम्बर तक बच्चों में एनीमिया रोग की रोकथाम, बुद्धि निगरानी, ऊपरी आहार वितरण तथा पोषण भी पढाई भी और अन्य महत्वपूर्ण कार्य बच्चों के स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि संचारी रोग अभियान प्रतिवर्ष संचालित कर स्वास्थ्य, बाल विकास पुष्टाहार, पंचायत एवं अन्य अंर्तविभागीय विभागों के सहयोग गम्भीर बीमारियों की रोकथाम के लिए कार्य किये जा रहे हैं। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी रामशंकर, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभारी डीपीओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण, आंगनबाडी कार्यकत्री और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।


No comments:
Post a Comment