चोरी की चार ई-रिक्शा बैटरी के साथ दो युवक गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

चोरी की चार ई-रिक्शा बैटरी के साथ दो युवक गिरफ्तार

बिसंडा थाना पुलिस को मिली सफलता

बांदा, के एस दुबे । ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले दो युवकों को बिसंडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार बैटरियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कागजी कार्रवाई की है। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बिसण्डा पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हो कि थाना बिसण्डा क्षेत्र के ग्राम गड़ाव के रहने वाले बलदाऊ मिश्रा ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट

चोरी की चार बैटरियों के साथ गिरफ्तार मनोज और अज्जू

दर्ज कराई थी कि 18 अगस्त रात को गांव के ही रहने वाले मनोज व अज्जू ने घर के सामने खड़े उनके ई-रिक्शा की बैट्री चोरी कर ली। इस सम्बन्ध में थाना बिसण्डा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए दोनों अभियुक्तों को खंजा बाबा ग्राम पुनाहुर से गिरफ्तार कर लिया गया । पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम मनोज और अज्जू निवासी गड़ांव बिसंडा बताया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला, उप निरीक्षक विकास नेहरा, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल आदर्श उपाध्याय शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages