करंट से दो की मौत, एक घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

करंट से दो की मौत, एक घायल

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । अलग-अलग स्थानों में करंट से दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। पहली घटना पहाड़ी थाने के कलवारा बुजुर्ग गांव में सोमवार को सवेरे अखलेश (24) आटा चक्की में स्टाटर में बिजली जोड़ रहा था। करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। मृतक के बड़े भाई लवलेश ने बताया कि अखिलेश आटा चक्की का काम देखता था। वह दो भाइयों में छोटा था। 

मर्चरी में खडे मृतक के परिजन।

दूसरी घटना सीतापुर चैकी क्षेत्र के बेड़ीपुलिया नोइंट्री के पास बनी वाहन पार्किंग में हुई। जालौन जिले के कुठोध के चैथ गांव के भुजवल सिंह (55) अमावस्या मेले में भगवान कामदगिरि के दर्शन को आया था। शाम को बस की छत पर चढ़ते समय बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र हैं। वे खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। तीसरी घटना कोतवाली कर्वी के कुली तलैया गांव में करंट की चपेट में आने से संतोष (55) झुलस गये। उन्हें इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटनाओं से ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages