शक्ति संवाद कर छात्राओं को दी साइबर अपराधों की जानकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 26, 2024

शक्ति संवाद कर छात्राओं को दी साइबर अपराधों की जानकारी

महिला अपराधों के बारे में भी पुलिस ने कराया अवगत

जेपी शर्मा इंटर कालेज और कृष्णा मेमोरियल स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बांदा, के. एस दुबे । महिला थाना की मिशन शक्ति टीम ने शहर के कृष्णा मेमोरियल स्कूल और थाना बबेरु की मिशन शक्ति टीम ने जेपी शर्मा इण्टर कॉलेज में गुरुवार को शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। छात्राओं को महिला अपराधों, साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया गया। सीओ अंबुजा त्रिवेदी के नेतृत्व में जनपद में सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को महिला थाना व थाना बबेरु की मिशन शक्ति

शक्ति संवाद के दौरान छात्रा से बात करती महिला पुलिस कर्मी

टीम ने शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष महिला थाना अनुपमा तिवारी ने साइबर क्राइम टीम के साथ कृष्णा मेमोरियल इण्टर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान बालिकाओं को महिला अपराधों के साथ-साथ मुख्य रुप से साइबर अपराध के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि वर्तमान में साइबर अपराध के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इन अपराधों के तरीकों के बारे में जागरुकता एवं बचाव सबसे महत्वपूर्ण है। बालिकाओं को बताया गया कि सोशल
कार्यक्रम के दौरान लगाया गया मिशन शक्ति का लोगो

मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साथ ही किसी अनजान वीडियो कॉल के न रिसीव करें। सोशल मीडिया एकाउंट्स पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन अवश्य ऑन रखें। साथ ही बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई। थाना बबेरु की मिशन शक्ति टीम ने जेपी शर्मा इण्टर कॉलेज में शक्ति संवाद का आयोजन कर छात्राओं को विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages