हुनरबाज क्लब के छात्रों ने जानी कृषि वानिकी की उपयोगिता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

हुनरबाज क्लब के छात्रों ने जानी कृषि वानिकी की उपयोगिता

देवेश प्रताप सिंह राठौड़ 

उत्तर प्रदेश झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों ने काफ्री का किया शैक्षिक भ्रमण

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र क्लब हुनरबाज ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षिक भ्रमण का आयोजन काफ्री के निदेशक प्रो ए अरुणाचलम एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय की पहल पर किया गया। इसमें वनस्पति विज्ञान, जनसंचार और पत्रकारिता, कृषि विभाग के छात्रों के साथ अन्य विभागों ने भी सहभागिता की। काफ्री के प्रिंसिपल साइंटिस्ट  प्रो राजेंद्र प्रसाद ने छात्रों को कृषि वानिकी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कृषि वानिकी


कृषि की उत्पादकता बढ़ाने के साथ ही किसानो की आय में वृद्धि करने में भी सहायक है। प्रिंसिपल साइंटिस्ट आरपी द्विवेदी ने कृषि प्रसार केंद्र के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल साइंटिस्ट प्रो नरेश कुमार ने छात्रों को नर्सरी में लगे पौधों के बारे में जानकारी दी साथ ही कृषि फार्म का भ्रमण कराया। प्रिंसिपल साइंटिस्ट प्रो ऐके हांडा ने आभार व्यक्त किया। छात्रों को काफ्री की विकास यात्रा एवं उसके द्वारा किए जा रहे ग्रामीण विकास के कार्यों के संबंध में फिल्म दिखाई गई। छात्रों के मध्य फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनके विजेताओं का निर्णय शिक्षक दिवस के अवसर पर किया जाएगा। छात्रों के दल का नेतृत्व हुनरबाज क्लब के संयोजक डॉक्टर कौशल त्रिपाठी एवं वनस्पति विभाग के समन्वयक डॉ राजेश पांडे ने किया। इस अवसर पर काफ्री से डॉ शामली, ऋतिक पटेल, हुनरबाज क्लब छात्रसंयोजक अजय कुमार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages