चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर सामाजिक रिश्तों को बचाने के प्रयास में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस ने दम्पति के आपसी विवाद को समाप्त कराकर परिवार को टूटने से बचाया। सोमवार को मानिकपुर थाने के बराहमाफी गांव के मजरा बडी कोलान की श्रीमती नेहा उर्फ कुसुमा पुत्री कामता प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में कहा कि पति संजय पुत्र देवनाथ गुरौला मानिकपुर व ससुरालीजन गाली-गलौज, मारपीट कर दहेज के लिये प्रताड़ित करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने पत्र प्रभारी परिवार
![]() |
| सुलह कराती पुलिस। |
परामर्श केन्द्र निस्तारण को भेजा। केन्द्र प्रभारी श्रीमती गुड्डी देवी, महिला सिपाही शिवांगनी श्रीवास्तव ने शिकायत को सुन-समझकर दूसरे पक्ष को पुलिस कार्यालय बुलाया। दोनों पक्षों को भविष्य में आपस में विवाद न करने की सलाह दी। पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करने को कहा। आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति ने तालमेल से रहने का भरोसा दिया।


No comments:
Post a Comment