मूकबधिर व मंदबुद्धि विद्यालय में मनाया पं. उपाध्याय का जन्मदिन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 25, 2024

मूकबधिर व मंदबुद्धि विद्यालय में मनाया पं. उपाध्याय का जन्मदिन

रेडक्रास चेयरमैन ने बच्चों को बांटे फल 

फतेहपुर, मो. शमशाद । बुधवार को संस्था श्री कृश्ण आदर्श विद्या मंदिर द्वारा संचालित मूकबधिर एवं मंदबुद्धि आवासीय दिव्यांग विद्यालय खंभापुर में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का 108 वॉ जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों के बीच जहां उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला वहीं रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों के बीच फल वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव व अध्यक्षता कर रहे सभासद विनय तिवारी, डा0 वकील अहमद व सीताराम यादव (प्रबंधक) ने संयुक्त रुप से मॉ शारदे व पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि ने दिव्यांगां की सेवा व उनका पुनर्वास के साथ ही शिक्षण एवं प्रशिक्षण की सेवाएॅ उपलब्ध कराने पर जमकर तारीफ की। सभासद अतीश पासवान ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व

बच्चों को फल व अन्य सामग्री वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।

पर प्रकाश डाला। सभासद ऋतिक पाल ने भी विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगों को दया पर नही अधिकार पर विश्वास करना चाहिए। प्रबंधक सीताराम यादव ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि भारत की राजनीति में एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के दर्शन के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं के साथ जोड़नें का सपना प0 दीन दयाल उपाध्याय जी ने देखा था। जिससे इनके जीवन से प्रेरणा लेकर यह पुनीत कार्य का बीडा उठाया गया है। प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। चेयरमैन डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव ने सभी दिव्यांग बच्चों को संक्रामक बीमारी से बचाव हेतु दवा भी खिलाई। साथ ही चॉकलेट व बिस्किट का भी वितरण कर उत्साहवर्द्धन किया। इस मौके पर चैतन्य कुमार, सूर्य प्रकाश मिश्र, विश्वेतु कुमार, रंजन सिंह, सर्वेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, चंचल, सीमा देवी, विश्वेन्द्र सिंह, अनुज कुमार, पवन कुमार, रानी, आरती, सम्पत, हेमन्त सिंह व सावित्री सहित विद्यालय के छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages