संयुक्त टीम ने मेला की सुरक्षा जांची - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 2, 2024

संयुक्त टीम ने मेला की सुरक्षा जांची

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भदई सोमवती अमावस्या मेला पर एस चेक, बीडीएस टीम, डॉग स्क्वॉयड, एलआईयू की संयुक्त टीम ने सुरक्षा के लिहाज से रामघाट आदि स्थानों पर जांच की। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी की देखरेख में निरीक्षक एलआईयू सूर्यकांत अरुण राय की अगुवाई में

 सुरक्षा की जांच करती टीम।

दरोगा एलआईयू शिवसागर तिवारी की मौजूदगी में एस चेक टीम बांदा, बीडीएस टीम, जीआरपी प्रयागराज, डॉग स्क्वॉयड व एलआईयू की संयुक्त टीम ने सुरक्षा के लिहाज से जिला मुख्यालय के बस स्टैंड, रामघाट, परिक्रमा मार्ग रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर जांच की। जांच में टीम को कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages