चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने भदई सोमवती अमावस्या मेला को सकुशल सम्पन्न कराने को मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार को जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि जो श्रद्धालु रोड किनारे सो रहे हैं, उन्हें तत्काल
![]() |
| मेला क्षेत्र का भ्रमण करते डीएम-एसपी। |
सकुशल रैन बसेरा भेजें। सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम देखा। निर्देश दिये कि सीसीटीवी कैमरे चलते रहने चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा में लगे सुरक्षा अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश दिये कि मुस्तैदी से ड्यूटी करें। श्रद्धालुओं से विन्रम बर्ताव करें। किसी प्रकार की लापरवाही न करें। भ्रमण दौरान एडीएम एफआर उमेश चन्द्र निगम, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसडीएम कर्वी सौरभ यादव, कर्वी कोतवाल उपेन्द्र प्रताप सिंह, पीआरओ प्रदीप पाल मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment