समाधान दिवस में पांच मामलों का हुआ निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 21, 2024

समाधान दिवस में पांच मामलों का हुआ निस्तारण

एडीएम ने सदर तहसील में सुनी फरियादियों की समस्याएं

बांदा, के एस दुबे । एडीएम राजेश कुमार की उपस्थिति में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम ने अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनशिकायतों को प्राथमिकता पर लेते हुए उनका निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में कुल 75 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने मौके पर 05 जन शिकायतों का निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों को

सदर तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनते

गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, पूर्ति, विद्युत, चकबन्दी व अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर अमित शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, सीओ, तहसीलदार सदर सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages