नरैनी तहसील के पहाड़पुर गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
बांदा, के एस दुबे । नरैनी तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के ग्रामीणों ने खलिहान के लिए सुरक्षित भूमि पर कब्जा करते हुए निर्माण किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की है। एसडीएम ने जांच करते हुए कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि खलिहान के लिए सुरक्षित भूमि आज भी इंद्राज अभिलेखों में दज्र है। गांव के लोग उसमें खलिहान डालने का काम करते हैं। छह-सात वर्ष से उस भूमि पर गांव के रामविशाल व उसका भाई
![]() |
| तहसील सदर में एसडीएम से शिकायत करने आए ग्रामीण |
भाईरामऔर सुरेंद्र पाल समेत बाबूजी आदि ने दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है। इस संबंध में ग्रामीण तीन वर्ष से लगातार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। महज बाबूजी के खिलाफ हल्का लेखपाल ने 115 सी. की कार्रवाई की है, उसका मुकदमा आज भी तहसीलदार नरैनी में विचाराधीन है। बाकी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से कब्जा हटवाते हुए कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रामसिंह, रामबरन, कल्लूराम, दादूराम, रामबाबू, भाइयालाल, गुड़िया, दीपा, रानू, किशोरी, मीरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment